दिल्ली

होली पर हादसा: दिल्ली के भजनपुरा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मच गई चीख-पुकार, देखें VIDEO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 8, 2023, 05:41 PM IST
Image

विजय पार्क में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग

Photo : ANI

Delhi Building Collapse: होली के दिन आज दिल्ली में एक हादसा हो गया। भजनपुरा के विजय पार्क में अचानक एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई और यहां लोगों की चीख-पुकार मच गई। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। देखें इस हादसे का वीडियो-

पुलिस ने भी की पुष्टि

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है और पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बिल्डिंग अचानक तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर पड़ती है। इसके साथ ही लोगों की चीख-पुकार मच जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग धीरे-धीरे सामने की ओर झुकने लगी। फिर कुछ ही सेकेंड में एक तेज आवाज के साथ ढह गई और मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग चीख-पुकार मचाने लगे।

हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को फिलहाल मौके पर रवाना किया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि यह एक ग्राउंड प्लस तीनमंजिला इमारत थी। समय रहते बिल्डिंग में रहने वालों को बाहर कर दिया गया था। बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article