दिल्ली

अवैध बांग्लादेशियों को चुन-चुनकर निकाल रही दिल्ली पुलिस, आज 160 लोग किए गए डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 160 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की। जिन्हें आज गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से स्पेशल फ्लाइट से डिपोर्ट किया गया। फ्लाइट इन्हें त्रिपुरा लेकर जाएगी। जहां से इन्हें सड़क मार्ग से बांग्लादेश भेजा जाएगा।

Image

दिल्ली पुलिस

Photo : iStock

Illegal Bangladeshis in Delhi: दिल्ली समेत देशभर में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में पिछले एक माह में पुलिस ने व्यापक ऑपरेशन चलाकर कई अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया है। आज भी राजधानी से 160 बांग्लादेशियों को हिंडन एयरबेस से डिपार्ट किया है। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। जिनकी पहचान कर उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है।

स्पेशल फ्लाइट से जाएंगे त्रिपुरा

दिल्ली के हिंडन एयरबेस से इन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को विशेष विमान से त्रिपुरा लाया जाएगा। जिसके बाद इन्हें सड़क मार्ग से बांग्लादेश बॉर्डर से वापस भेजा जाएगा। दिल्ली से पकड़े गए इन 160 अवैध बांग्लादेशियों में से ज्यादातर घुसपैठ करके भारत आये थे। वहीं 50 लोग ऐसे थे, जिनका वीजा खत्म होने के बावजूद वे वापस बांग्लादेश नहीं गए।

एक महीन में 470 बांग्लादेशी हुए डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने पिछले 1 महीने में 470 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की। जिसके बाद उन्हें विमान और सड़क के रास्ते से वापस बांग्लादेश भेजा जा चुका है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि हिंडन एयरबेस से पिछले एक महीने में करीब 3-4 स्पेशल फ्लाइट के जरिए अवैध प्रवासियों को त्रिपुरा भेजा गया। गौरतलब है कि पिछले 6 महीने में कुल 700 अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article