दिल्ली

IIT Delhi के स्टूडेंट की हॉस्टल में मिली डेडबॉडी, मौत पर सस्पेंस; सहपाठियों ने बताई ये बात

आईआईटी दिल्ली के द्वितीय वर्ष के छात्र का शव हॉस्टल से बरामद किया गया है। छात्रों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले उसने रात का खाना खाया था और फिर अपने कमरे में चला गया था। 3 जून को वह किसी भी सहपाठी को न तो नज़र आया और न ही किसी से संपर्क में था।

Image

(फाइल फोटो)

दिल्ली : आईआईटी दिल्ली के हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सेकेंड ईयर के स्टूडेंट का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। यह घटना मंगलवार 4 जून को सामने आई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि किशनगढ़ थाना इलाके में स्थित IIT हॉस्टल के एक कमरे का दरवाजा लंबे समय से बंद है और अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा। सूचना मिलते ही SHO किशनगढ़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि, दरवाज़ा अंदर से बंद था, इसलिए फायर सर्विस की मदद से दरवाज़ा तोड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि फायर टीम कमरे के अंदर पहुंची, तो एक युवक बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर मौजूद IIT के डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान IIT दिल्ली के बायोमैकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र के रूप में हुई है।

कमरे में उल्टी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने घटना से एक दिन पहले रात का खाना खाया था और फिर अपने कमरे में चला गया था। 3 जून को वह किसी भी सहपाठी को नज़र नहीं आया और न ही किसी से संपर्क में था, जिससे साथी छात्रों को शक हुआ। इसके बाद मामला सुरक्षा कर्मचारियों के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा। पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन कमरे में उल्टी के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मामला स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जुड़ा हो सकता है।

फिलहाल, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और जांच शुरू कर दी है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article