दिल्ली

CBI ने 12 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पत्नी की हत्या के बाद UAE से भागा था भारत

सीबीआई ने उसकी तलाश में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। जांच के दौरान एजेंसी को पता चला कि उसने एक दूसरा पासपोर्ट भी बनवा लिया था। इस पर नया LOC जारी किया गया और तकनीकी जांच के साथ-साथ मानवीय सूत्रों की मदद से आरोपी का पता लगाया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 12 साल से फरार चल रहे एक आरोपी 52 साल के सत्‍तर खान को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सत्‍तर खान ने साल 2013 में अपनी पत्नी की हत्या की थी और फिर वहां से भागकर भारत आ गया था। तब से वह लगातार फरार था और पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। सीबीआई ने यह मामला अप्रैल 2022 में दर्ज किया था। यह केस संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अधिकारियों के अनुरोध पर शुरू किया गया था। आरोप है कि 14 नवंबर 2013 को सत्‍तर खान ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। हत्या के बाद वह भारत भाग आया और यहां उसने अपनी पहचान छुपा ली।

ऐसे लगा आरोपी का पता

सीबीआई ने उसकी तलाश में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। जांच के दौरान एजेंसी को पता चला कि उसने एक दूसरा पासपोर्ट भी बनवा लिया था। इस पर नया LOC जारी किया गया और तकनीकी जांच के साथ-साथ मानवीय सूत्रों की मदद से आरोपी का पता लगाया गया।

आखिरकार सीबीआई की टीम ने उसे तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में ट्रेस किया। जब सत्‍तर खान को भनक लगी कि एजेंसी उसके करीब पहुँच गई है, तो वह हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोहा भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन सीबीआई टीम ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हैदराबाद की अदालत में पेश किया गया और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article