दिल्ली

Delhi में आधी रात को सुनाई दी गोलियों की गूंज, कार और ई-रिक्शा में टक्कर के बाद कैब ड्राइवर का मर्डर, भिखारी को भी लगी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 15, 2024, 03:35 PM IST

दिल्ली में रविवार देर रात को एक मारुति वैगन-आर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके कारण विवाद हो गया और कुछ अज्ञात लोगों कैब ड्राइवर को गोली मार दी। इसके साथ ही वहां मौजूद भिखारी को भी गोली लग गई। अस्पताल में कैब ड्राइवर की मौत हो गई।

Image

कैब ड्राइवर की हत्या (सांकेतिक फोटो)

Delhi Crime News: दिल्ली में लाल किले के पास आधी रात को गोलियों की गूंज सुनाई दी। यहां एक कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक भिखारी को भी गोली लग गई। दरअसल एक कार और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने 36 वर्षीय कैब ड्राइवर को गोली मार दी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

टक्कर के कारण हुआ विवाद

इस संबंध मेें पुलिस ने कहा कि रविवार रात 1:50 बजे एलएनजेपी अस्पताल से सूचना मिली कि जाकिर नगर के निवासी मोहम्मद साकिब को पलवल निवासी लवकुश (15) के साथ गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम.के. मीना ने कहा, उपचार के दौरान साकिब ने दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पता चला कि लगभग आधी रात को कोडिया पुल से छत्ता रेल क्रॉसिंग की ओर आ रही एक मारुति वैगन-आर ने एक बैटरी रिक्शा को टक्कर मार दी। इस पर विवाद हो गया।

राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

थोड़ी देर की बहस के बाद वैगन-आर के ड्राइवर साकिब को दो लोगों ने जबरन गाड़ी से उतार लिया। मौके पर लोगों के जुटने पर ड्राइवर ने एक हमलावर को पकड़ लिया। डीसीपी ने कहा, विवाद बढ़ने पर हमलावरों में से एक ने साकिब और भिखारी लवकुश को गोली मार दी। राहगीरों ने तुरंत दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। डीसीपी ने कहा,“ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।”

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article