दिल्ली

Delhi News: फांसी के फंदे से लटके पाए गए भाई-बहन, किराये के कमरे में रहते थे दोनों

दिल्ली के दिलशाद गार्डन क्षेत्र स्थित एक किराये के फ्लैट में रह रहे भाई और बहन के शव बरामद किए गए हैं। दोनों बागपत के रहने वाले थे।

Image

सांकेतिक फोटो

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रविवार की सुबह भाई और बहन ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा है। जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय युवक अपनी 28 वर्षीय बहन के साथ किराये के कमरे में रहता था। दोनों बागपत के रहने वाले बताये जा रहे हैं। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिवार को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दिलशाद गार्डन के डी पॉकेट में स्थित फ्लैट से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने कॉल कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। फ्लैट के दरवाजे अंदर से बंद थे। दरवाजा खोलने पर शव फंदे से लटके पाये गए। क्राइम टीम और एफएलएस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और मौके की वीडियोग्राफी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article