दिल्ली

Bharat Parv At Red Fort: लाल किले में इस तारीख तक होगा भारत पर्व का आयोजन, जानिए क्या होगा खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 01:38 PM IST

Red Fort: दिल्ली के लाल किले पर भारत पर्व का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन 31 जनवरी तक आयोजित होगा। इस आयोजन में आम दर्शक भी भागीदारी कर सकते हैं। आम दर्शक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारत पर्व का आनंद ले सकेंगे। इस आयोजन में संस्कृति, कला की अद्भुत प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

Image

दिल्ली में लाल किले के पार्क में 31 जनवरी तक चलेगा भारत पर्व का आयोजन (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत पर्व का आयोजन 31 जनवरी तक होगा
  • लाल किले के पार्क में हो रहा भारत पर्व पर छह दिवसीय आयोजन
  • सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आम दर्शक उठा सकेंगे लुफ्त

Delhi News: दिल्ली में दो साल के अंतराल के बाद लाल किला में भारत पर्व का आयोजन शुरू हो गया है। लाल किला स्थित 15 अगस्त पार्क और माधव दास पार्क में 'भारत पर्व' का आगाज हो गया है। पर्व में देश के कई राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति, कला की झलक देखने को मिल रही है। गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारत पर्व के आयोजन का शुभारंभ किया।

बता दें कि, वर्ष 2016 में भारत पर्व की शुरुआत की गई थी। लेकिन बीच में कोरोना के चलते आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन चलने वाला है। बता दें कि, यहां पर सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 प्रकार के हस्तकला स्टॉल देखने को मिलेगी। इसके अलावा दर्शकों के लिए अखिल भारतीय शिल्प बाजार भी लगाया गया है। आम दर्शक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इस पर्व का लुफ्त उठा पाएंगे।

अलग-अलग राज्यों के भोजन का ले सकेंगे आनंद

इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डीने कहा कि, दो साल के अंतराल के बाद भारत पर्व आयोजित किया गया है। भारत संस्कृति और विरासतों वाला देश है। भारत पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने का काम करता है। बता दें कि, देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग कलाकार, संगीतकार, शिल्पकार और हस्त कलाकार यहां आए हुए हैं। इस पर्व में अलग-अलग राज्यों के भोजन का आनंद भी लिया जा सकता है। अगामी 31 जनवरी तक इस ऐतिहासिक लाल किला पर एक लघु भारत का दर्शन मिलेगा।

ये भी होगा पर्व का हिस्सा

बता दें कि, भारत पर्व में आगामी दिनों में फूड फेस्टिवल, हस्तशिल्प मेला, लोक और आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन और गणतंत्र दिवस की झांकी देखने को मिलेगी। देखो अपना देश कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी 20 और मिशन लाइफ के बारे में जानने का सभी दर्शकों को मौका मिलेगा। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों की ओर से सांस्कृतिक प्रदर्शनी इस पर्व का हिस्सा होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article