दिल्ली

अरविंदर सिंह लवली पर फिर भरोसा, कांग्रेस ने सौंपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 31, 2023, 01:38 PM IST

Arvinder Singh Lovely : दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लवली ने कहा कि वह दिल्ली में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसने राजधानी को बदलने के लिए विकास के कई कार्य किए। लवली ने कहा कि वह लोगों तक पहुंचेंगे और एक बार फिर उनकी आवाज बनेंगे।

Image

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बने अरविंदर सिंह लवली।

Photo : ANI

Arvinder Singh Lovely : कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लवली की यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। लवली पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी-लवली

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लवली ने कहा कि वह दिल्ली में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसने राजधानी को बदलने के लिए विकास के कई कार्य किए। लवली ने कहा कि वह लोगों तक पहुंचेंगे और एक बार फिर उनकी आवाज बनेंगे।

AAP के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर क्या कहा?

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी? इस पर लवली ने कहा कि उनका काम दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत बनाना है। दिल्ली कांग्रेस लोकसभा एवं अन्य चुनावों पर पार्टी हाई कमान के निर्देशों का पालन करेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!