दिल्ली

Delhi News: धौला कुआं पर तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, कैब ड्राइवर और दो यात्रियों की हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 28, 2024, 05:09 PM IST

दिल्ली के धौला कुआं में एक तेज रफ्तार कार ने एक कैब समेत तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है।

Image

कार और कैब में जोरदार टक्कर

Delhi Accident: दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक कैब चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के धौला कुंआ इलाके में तड़के उस समय हुई, जब एक कार ने कैब और दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि क्या दुर्घटना में और लोग घायल हुए हैं।

तड़के सुबह हुआ हादसा

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा, ‘‘सुबह लगभग चार बजकर 55 मिनट पर तीन गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने और तीन लोगों के घायल होने की पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पुलिस की एक टीम को भेजा गया। जहां पाया गया कि घायलों को कुछ अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।’’

हादसे के बाद कार मालिक फरार

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक बाद में सुबह आठ बजकर 32 मिनट पर पुलिस को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल से कैब चालक हरजीत सिंह और दो अन्य लोगों के बारे में सूचना मिली, जो उसी कैब में सवार थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कार के मालिक की पहचान कर ली है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है। ’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान