दिल्ली

दिल्ली में मौसम के बदलते रंग! सुबह उमस भरी गर्मी के बाद शाम में आंधी-बारिश, जानें आज कैसा रहेगा Weather

आज का मौसम दिल्ली, 5 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में चुभती जलती गर्मी के साथ ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान किए हुए हैं। यहां एक ही दिन में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को जहां सुबह से ही उभस भरी गर्मी रही। वहीं शाम में मौसम में बदलाव हुआ और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी। इस दौरान कई इलाकों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली। लेकिन इसका प्रभाव गर्मी पर नहीं पड़ा। आज दिल्ली में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई हिस्सों में बूंदाबांदी के भी आसार है।

आज भी पड़ेंगे लू के थपेड़े

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम के समय धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। इसके साथ ही तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 24 से 35 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। शाम और रात के समय कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान लू की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में लू का ये येलों अलर्ट जारी किया है।

उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

दिल्ली में मंगलवार की सुबह उमस भरी गर्मी से हुई। फिर दोपहर में सूरज ने बादलों के साथ लुका-छिपी का खेल खेला। शाम होते होते यहां के मौसम में बदलाव हुआ और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलीं। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन इससे गर्मी से

आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहस महसूस नहीं हुई, बल्कि लोग उमस से परेशान रहे।

नरेला रहा सबसे गर्म

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिन नरेला दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा पूसा में 45.9 डिग्री, नजफगढ़ में 45.5 डिग्री, जाफरपुर में 45.4 डिग्री, पीतमपुरा में 44.8 डिग्री और आया नगर में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article