दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में तेजी से पैर पसार रही गर्मी, 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, दो दिन बाद बदलेगा मौसम का रुख

आज का मौसम दिल्ली, 25 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। जिससे दिन में तेज धूप निकलेगी। दो दिन बाद राजधानी के मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी पैर पसारती जा रही है। दिन में धूप के भी तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। साथ ही तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। राजधानी में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च के आखिरी दिनों में दिल्ली के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है।

आज दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बुधवार को भी राजधानी में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 27 मार्च से दिल्ली के मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही मौसम भी साफ रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।

इस दिन आसमान में दिखेगी बादलों की आवाजाही

आईएमडी के अनुसार 28 और 29 मार्च को भी तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिसकी स्पीड 20 से 30 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। इस दिन आसमान साफ रहने से कड़ी धूप निकलने की भी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। 30 मार्च को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article