लखनऊ

यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इस दिन एंट्री लेगा मॉनसून

आज का मौसम यूपी, 19 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर चल रहा है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में लू का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दिन के साथ रात में भी यहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। मंगलावर को भी देश का सबसे गर्म शहर यूपी से ही रहा है। प्रदेश में रातें भी बेहद गर्म दर्ज हो रही हैं। जिसकी वजह से यहां के लोगों को न ही दिन में गर्मी से चैन मिल रहा है और न ही रातों को राहत मिल रही है। फिलहाल प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। इस बीच हीटवेव का सितम भी जारी है। एसी-कूलर भी घरों को ठंडा रखने में फेल हो रहे हैं। बीती रात लखनऊ के इतिहास में जून तीसरी सबसे गर्म रात दर्ज हुई है। फिलहाल यूपी के कई इलाकों में बारिश जैसी स्थिति बन रही है। जिससे भीषण गर्मी पर ब्रेक लगने की उम्मीद है।

उरई रहा देश का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश का उरई मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद 46.3 डिग्री तापमान के साथ कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे रहा। यूपी की सबसे गर्म रात भी कानपुर में ही दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को यूपी में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

जानें कब यूपी में आएगा मॉनसून

यूपी में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही यूपी वालों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश में 20-25 जून के बीच मॉनसून दस्तक दे सकता है। हालांकि प्री मॉनसून में करीब 48 घंटे की देरी हो चुकी है। यूपी के मौसम में 19 जून से बदलाव होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही प्री मॉनसून की बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी लू का रेड अलर्ट जारी हुआ है। इनमें कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कन्नौज, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में शामिल हैं। इसके अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, कासगंज, मऊ, बलिया, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बदायूं और महोबा शामिल हैं। इसके अलावा प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास के इलाकों में तेज हवा चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान