दिल्ली

गर्मी से धधकती दिल्ली! आज लू का ऑरेंज अलर्ट, अगले छह दिन सूरज बरसाएगा आग

आज का मौसम दिल्ली, 12 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज दिल्ली में लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद 14 से 17 जून के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है। यहां के लोगों को इस पूरे हफ्ते लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। मौसम विभाग ने आज गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 से 17 जून के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार रहने के आसार हैं। दिल्ली के लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।

सुबह और रात में भी सताएगी गर्मी

दिल्लमी में पिछले तीन दिनों से लगातार लू का दौर जारी है। आज भी लू की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर भीषण लू का प्रकोप रहने के आसार हैं। वहीं शाम को कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। गुरुवार को से लगातार पांच दिनों तक लू चलने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 से 31 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। जिससे दिन के साथ ही सुबह और रात के समय भी मौसम गर्म रहने की संभावना है।

नरेला लगातार तीसरे दिन रहा सबसे गर्म स्थान

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार तीसरे दिन राजधानी का सबसे गर्म इलाका नरेला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री, रिज का 45 डिग्री, आयानगर का 44.8 डिग्री, लोधी रोड का 44.4 डिग्री और पालम का 44.1 डिग्री तापमान रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article