शहर

Monsoon in Gujarat : झमाझम बारिश से सराबोर होगा गुजरात, तेज हवाओं के साथ गिरेगी बिजली; जानें पूरा अपडेट

Monsoon in Gujarat : दक्षिणी गुजरात में मानसून के सक्रिय होने की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज होने की बात कही है।

Image

गुजरात में मानसून

Monsoon in Gujarat : दक्षिण भारत में मानसून एक्टिव है, जो अब गुजरात की ओर बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने गुजरात में मंगलवार से मानसून के आगमन का ऐलान किया है। खासकर, दक्षिण गुजरात में सबसे पहले इसके सक्रिय होना बताया गया है। मौसम विभाग का कहना है नवसारी जिले में हुई बारिश के बाद संभावना है कि राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश होगी। तेज हवाओं और बारिश के बाद राज्य में गर्मी से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर तेजी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने बताया की मंगलवार से राज्य में तापमान में कमी आने का अनुमान लगाया गया है। राज्य में ग्रीन अलर्ट के साथ बताया गया है कि हल्की बारिश से तापमान में कमी की शुरुआत होगी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।

कब कहां पहुंचेगा मानसून

12 जून -पंचमहल, दाहोद, महीसागर, वलसाड, तापी, डांग, सूरत, भरूच, नर्मदा, छोटा उदेपुर, वडोदरा, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव में बारिश का अनुमान।

13 जून-साबरकांठा, गांधीनगर, अरवल्ली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महीसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव में बारिश का अनुमान।

14 जून, 15 जून, 16 जून- सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली,अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव में बारिश का अनुमान।

17 जून-नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव में बारिश का अनुमान।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article