दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई कपकपी, आज भी बरस सकते हैं बदरा, नोएडा-गुरुग्राम में ओलावृष्टि का अलर्ट

आज का मौसम दिल्ली, 12 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में सूर्यदेव भी नहीं निकले। शाम के समय कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम में बदलाव आया है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में धूप खिल रही थी। जिसके बाद शनिवार को एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी। बीते दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप ने दर्शन नहीं दिए। साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। बारिश ने फिर से कपकपी बढ़ा दी है। आज भी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

आज भी हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के आज दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह मध्यम कोहरा छाया रहेगा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदबांदी की भी संभावना है। दोपहर से मौसम साफ हो सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 13 और 14 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर में अच्छी धूप भी खिल सकती है। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में कहां-कहां हुई बारिश

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को हल्की बारिश देखने को मिली। आईएमडी के बताए आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 1.6 मिमी, नजफगढ़ में 4 मिमी, पालम में 2.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 मिमी और पूसा में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगामी घंटो में दिलशाद गार्डन, करावल नगर, शाहदरा, सीमापुरी, नजफगढ़, विवेक विहार, प्रीत विहार, अक्षरधाम, द्वारका, आयानगर और डेरामंडी समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।

घने कोहरे ने थामे यातायात के पहिए

दिल्ली में शनिवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक राजधानी के कुछ हिस्से घने कोहरे की आगोश में रहे। कोहरा छंटने के बाद बादलों ने अपना ढेरा डाल लिया। घने कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो गई और कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई। जिससे यातायात पर इसका गहरा असर हुआ। घने कोहरे के कारण 45 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article