LIVE
आज का मौसम, 12 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज, आज इन राज्यों बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
आज का मौसम, 12 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज, आज इन राज्यों बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
JAN 12, 2025 18:51 IST
पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश
पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर रविवार सुबह बारिश हुई। साथ ही दोनों राज्यों में ठंड का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में पांच मिलीमीटर, लुधियाना में 11 मिलीमीटर, पटियाला में 6.5 मिलीमीटर, पठानकोट में तीन मिलीमीटर, बठिंडा में 31 मिलीमीटर और फरीदकोट में 20.6 मिलीमीटर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई।
JAN 12, 2025 15:48 IST
राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि
राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और कहीं कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई।जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कहीं कहीं पर शीत दिवस से अति शीत दिवस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से एक और नया मौसम तंत्र विकसित होने की संभावना जताई है, जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा के अलावा जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान है।
JAN 12, 2025 14:38 IST
बिहार में कल भी जारी रहेगा कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज की तरह ही बिहार में सोमवार को भी कोहरे का अलर्ट जारी रहेगा। प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आ सकती है, लेकिन शाम होते ही कुछ स्थानों पर फिर कोहरे की परत देखने को मिलेगी।
JAN 12, 2025 13:39 IST
यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी की अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, काशीरामनगर, फिरोजाबाद, एटा, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, जौनपुर, औरैया,शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, महामायानगर और हापुड़ में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरदोई, सीतापुर, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ और उन्नाव में बूंदाबांदी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JAN 12, 2025 12:29 IST
राजस्थान के 12 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर द्वारा राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, अजमेर और नागौर में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JAN 12, 2025 11:48 IST
दिल्ली की हवा में बारिश से आया सुधार
दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई, जिससे रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई। इससे, पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में छाए घने कोहरे से भी कुछ राहत मिली। समीर ऐप के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली का समग्र एक्यूआई 285 था।
JAN 12, 2025 11:10 IST
JAN 12, 2025 09:48 IST
JAN 12, 2025 08:49 IST
JAN 12, 2025 08:00 IST
बिहार के इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिनमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, गोपालगंज, सीवान, सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं। शनिवार को बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अररिया के फारबिसगंज में 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी दर्ज हुआ।
JAN 12, 2025 07:16 IST
JAN 12, 2025 07:16 IST
JAN 12, 2025 06:01 IST
जबलपुर में ठंड से बचने के लिए बेघरों के लिए खास इंतजाम
मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर बना हुआ है। बढ़ती ठंड की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बेघर और फुटपाथ पर रात गुजारने वालों के लिए होती है। जबलपुर में इन बेघर और फुटपाथ पर रहने वालों के लिए ठंड से बचाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुरानी बसों को आश्रय स्थल में बदला गया है।
JAN 12, 2025 06:01 IST
कश्मीर में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। कश्मीर में इस वक्त चिल्ला-ए-कलां चल रहा है। यह अवधि सर्दी के मौसम की सबसे ज्यादा ठंड वाली होती है। चिल्ला-ए-कलां के 40 दिनों के दौरान बर्फ गिरने की सबसे अधिक संभावना होती है। साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिलती है। चिल्ला-ए-कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ और 30 जनवरी को समाप्त होगा।
JAN 12, 2025 06:01 IST
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को निचले व मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और मध्यम व ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग जगह पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि 14 जनवरी 2025 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। साथ ही गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है।
JAN 12, 2025 06:01 IST
राजस्थान में आज छाएगा घना कोहरा
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम अचानक बदल गया है और कई जगह बारिश व वज्रपात के बीच कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य के अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 2.8 मिलीमीटर बारिश फलोदी में हुई। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अनेक इलाकों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी से मौसम फिर से शुष्क रहने और कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
JAN 12, 2025 06:00 IST
दिल्ली में आज भी जारी रहेगी हल्की बारिश
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई। आईएमडी ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह शहर में घना कोहरा छाये रहने के कारण 45 ट्रेनें देरी से परिचालित हुईं। आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 1.6 मिलीमीटर (मिमी), पालम में 2.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में दो मिमी, पूसा में 1.5 मिमी और नजफगढ़ में चार मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
