दिल्ली

देवी सेवा योजना के तहत दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 400 नई बसें, जानिए तारीख

दिल्ली में जल्द ही 400 और बसें आने वाली हैं। देवी सेवा के तहत आने वाली ये 9 मीटर की लंबाई वाली बसें इलेक्ट्रिक होंगी। जून के महीने में इन बसों को लाया जाएगा। इन बसों के आ जाने से दिल्ली में देवी बसों की संख्या 800 हो जाएगी। सरकार साल के अंत तक दिल्ली में 2080 देवी बसें चलाने की तैयारी में हैं।

Image

सड़कों पर उतरेंगी 400 और बसें

Photo : PTI

DEVI Buses: दिल्लीवालों के लिए एक खुशखबरी है। अब उनकी यात्राएं और आसान होने वाली हैं। दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी के लिए 401 नई बसें लाने वाली है। ये सारी बसें दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर (देवी) सेवा योजना के तहत लाई जा रही हैं, जो इलेक्ट्रिक होंगी। फिलहाल दिल्ली में 2 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक बसें हैं। इसमें दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की लगभग 18 सौ बसें और DIMTS क्लस्टर योजना के तहत चलने वाली 400 बसें शामिल हैं। इन बसों में देवी श्रेणी की 400 बसें दिल्ली में चल रही हैं जो जल्द ही बढ़कर 800 हो जाएंगी।

इस दिन से उतरेंगी बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी कि शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 401 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी और आने वाले महीनों में इसकी संख्या भी बढ़ सकती है। मई माह में शुरुआत में सरकार ने देवी बसें लॉन्च की थीं। इन बसों में CCTV कैमरे, GPS, पैनिक बटन और दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा है।जानकारी के मुताबिक 9 मीटर की लंबाई वाली 401 नई इलेक्ट्रिक बसें 10 से 15 जून के बीच लॉन्च की जाएंगी, जो दिल्ली के यातायात को और सुविधाजनक बनाएंगी।

चलेंगी 2080 बसें

ये ईको फ्रेंडली बसें उन रास्तों पर चलने में सक्षम हैं जिनपर सामान्य आकार की बसें नहीं जा सकती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों के रूट से जुड़ी जानकारी वन दिल्ली एप पर उपलब्ध कराई गई है। इन बसों के उद्घाटन के समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इस साल के अंत तक दिल्ली में 2080 देवी बसें चलाई जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article