दिल्ली

Train Late Due to Heavy Fog: अन्य शहरों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट, यहां देखें लिस्ट और समय

Train Late Due to Heavy Fog: दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में घना कोहरा बना हुआ है। कोहरे का कारण रेल यातायात बहुत अधिक प्रभावित है। कोहरे की स्थिति को देखते हुए बात करें को आज अन्य शहरों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट हैं। आइए आपको उन ट्रेनों के नाम बताएं...

Image

दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट

Photo : iStock

Train Late Due to Heavy Fog: दिल्ली में घने कोहरे को लेकर आईएमडी द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में कोहरे और ठंड को देखते हुए आईएमडी द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच शीतलहर ने भी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी है। बता दें कि राजधानी का आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में कोहरे के अलावा आस-पास के क्षेत्रों समेत भारत के कई अन्य शहर भी कोहरे से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में न केवल सड़क यातायात बल्कि रेल यातायात भी अधिक प्रभावित हो रहा है। दिल्ली से कई ट्रेन लेट चल रही है तो अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेन पहले लेट हैं।

इससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री भी परेशान और ट्रेन में बैठे यात्री भी। कंपकंपाती ठंड में घंटों इंतजार करना लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज भारत के कई हिस्सों से दिल्ली क्षेत्र आने वाली 22 ट्रेनें लेट हैं। आइए आपको उन ट्रेनों की संख्या नंबर, नाम और वे कितने घंटे लेट है इसका जानकारी दें...

देर से आने वाली ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम घंटों में देरी का समय
12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्स 1 घंटे
12451कानपूर-नई दिल्ली श्रमशक्ति 1 घंटे
12553सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्स 01.30
12225आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 01.00
12413अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 06.30
12427रीवा-आनंद विहार एक्स 01.00
12919अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस 01.30
12557मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 02.00
12615चेन्नई-नई दिल्ली जेट 02.00
11841खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 04.00
12904अमृतसर-मुंबई एक्स 01.15
12414जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 06.30
15658कामाख्या-दिल्ली जं. मेल 01.30
14623 सिवनी-फिरोजपुर 04.30
14624फिरोजपुर-सिवनी 06.30
15707कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 06.00
22415भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 01.00
12904 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस 01.15
12309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी 01.30
12423डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 01.15
12426जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी 02.00
22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन 01.15
ऊपर दी गई लिस्ट में अधिकतर ट्रेन 1 से 2 घंटे लेट चल रही है। इसमें केवल चार ट्रेनें ऐसी है जो 6 घंटे के आस-पास लेट है। अपने स्थान से दिल्ली तक पहुंचने में इन ट्रेनों को तय समय से अधिक समय लगने वाला है। वहीं रेलवे स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भी परेशानी होनी शुरू हो चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article