दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: सर्द हवाओं ने दिन भर सताया, वैलेंटाइन डे पर बरसेंगे मेघ! जानें कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज सुबह तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं,शाम तक धूप छाई रही, लेकिन सर्द हवाओं से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने वैलेंटाइन डे पर बारिश की उम्मीद जताई है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं का दौर जारी है। हालांकि, दिन में धूप अच्छी खिल रही है, जिसके कारण दिन में तो गुनगुनाहट महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और शाम का गलन का एहसास हो रहा है, जिसकी वजह पहाड़ों से आ रही तेज हवाएं हैं। गुरुवार की सुबह से शाम तक तेज हवाएं बहती रहीं, जिससे सर्द कायम रही। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तेज हवाओं का प्रभाव कम होने लगेगा। आने वाले दिनों में वैलेंटाइन डे पर बारिश की संभावना एक बार फिर बन सकती है। वैलेंटाइन से पहले 13 फरवरी को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आज के मौसम की बात करें तो आज सुबह तेज हवाएं चल रही थी, हालांकि दोपहर में अच्छी धूप भी देखने को मिली। आइए जानते हैं कि आज शाम को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम

गुरुवार को मौसम साफ रहा। लेकिन तेज हवाओं ने अपना असर बरकरार रखा। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह भी तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे मौसम बहुत सर्द महसूस हुआ। लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से गलन कम महसूस हुई। आज सुबह दिल्ली का तामपान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। Accuweather के अनुसार आज दिन में दिल्ली का तापमान 21 डिग्री और रात के समय 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।

फिर से आएगी बारिश

दिल्ली में बीते दो दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं। लेकिन बुधवार को इनकी गति काफी तेज थी। तेज हवाओं ने अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी नहीं होने दी। तेज हवाओं के चलते दिल्ली में सुबह और शाम में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। बुधवार को सुबह के समय धूप के दर्शन हुए, हालांकि दोपहर में आसमान में बादल छा गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश हो सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को हवाओं की स्पीड कम होगी। वहीं 12 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। जिसके बाद 13 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article