शहर

Delhi News: नजरें बचाकर चुराई यूजर आईडी और पासवर्ड, नौकर ने ऐसे दिया 3 लाख से ज्यादा की ऑनलाइन चोरी को अंजाम

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले में एक नौकर ने अपने ही मालिक के अकाउंट से 3.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और आरोपी को शिमला से गिरफ्तार किया।

Image

दिल्ली में मालिक से 3.25 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला युवक शिमला से गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के द्वारका में थाना द्वारका साउथ पुलिस ने मालिक से 3.25 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से नेट बैंकिंग का दुरुपयोग कर यह रकम मालिक के बैंक खाते से निकाली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला 15 नवंबर 2025 को सामने आया था। जब पीड़ित ने थाने में चोरी की सूचना थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसके नौकर मुन्ना कुमार ने धोखे से उसके बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने किसी को पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की तो बैलेंस कम होने के कारण ट्रांजैक्शन फेल हो गया। इसके बाद बैंक जाकर पता चला कि उसके खाते से 3,25,990 रुपए उसके नौकर मुन्ना कुमार के खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। जब उसने नौकर से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला और वह काम छोड़कर फरार हो चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ द्वारका साउथ इंस्पेक्टर राजेश कुमार साह के नेतृत्व में तथा एसीपी किशोर कुमार रेवाला की समग्र देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एचसी प्रवीण यादव, एचसी धीरज, एचसी कुलदीप और एचसी भूषण प्रसाद शामिल थे।

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

4 जनवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी शिमला में छिपा हुआ है। तकनीकी सर्विलांस और सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिमला से आरोपी मुन्ना कुमार (21) निवासी पूर्वी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसे शिकायतकर्ता के खाते की जानकारी पहले से थी।

बैंक जाते समय उसने नेट बैंकिंग की यूजर आईडी, पासवर्ड और मोबाइल लॉक पासवर्ड देख लिया था। बाद में उसने शिकायतकर्ता का मोबाइल लेकर खुद को बेनिफिशियरी जोड़ा और रकम ट्रांसफर कर दी। आरोपी ने बैंक से आए मैसेज भी डिलीट कर दिए। उसने बताया कि पूरी रकम उसने जुए में गंवा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी बेरोजगार और अविवाहित है तथा उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल