शहर

अरविंद केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने ED के समन को नजरअंदाज करने के मामले में किया बरी

Delhi Excise Policy Case: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन से जुड़े मामलों में बरी किया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी के समन से जुड़े मामले में बरी किया। ईडी ने फरवरी 2024 में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की।

Image

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Delhi Excise Policy Case: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन से जुड़े मामलों में बरी किया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) पारस दलाल ने यह आदेश दिया।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी के समन से जुड़े मामले में बरी किया। अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समन पर पेश नहीं होने के मामले में राहत मिली है।

क्या है पूरा मामला?

ईडी ने फरवरी 2024 में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की। एजेंसी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जांच में शामिल होने के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 50 के तहत जारी किए गए समन का जानबूझकर पालन नहीं किया। ईडी की जांच सीबीआई की ओर से 17 अगस्त 2022 को दर्ज किए गए एक मामले से शुरू हुई थी, जो 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़ा था।

सीबीआई का मामला 20 जुलाई 2022 को राज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दी गई शिकायत पर दर्ज किया गया था। इसके बाद ईडी ने 22 अगस्त 2022 को आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से एक मामला दर्ज किया। केजरीवाल ने कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में अलग-अलग तारीखों पर पांच समन जारी होने के बावजूद केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश न होने का फैसला किया था।

आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर 'साउथ ग्रुप' नामक एक कार्टेल से रिश्वत लेने का आरोप है, जो राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करता था। आरोप है कि ग्रुप ने कथित तौर पर 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की ओर से तैयार की गई आबकारी नीति से फायदा उठाया।

इस मामले में केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, कुछ महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article