शहर

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश जारी, कई इलाकों में भरा पानी; हरियाणा-चंडीगढ़ के लिए आया अलर्ट

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में जारी झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन जलजमाव की स्थिति भी बन रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

Image

दिल्ली NCR के कई इलाके हुए जलमग्न (फाइल | PTI)

Photo : PTI

Delhi NCR Waterlogging: पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली-NCR के लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। बुधवार दोपहर से ही राजधानी के कई इलाकों में जारी लगातार बारिश का सिलसिला गुरुवार की सुबह तक जारी है। इस बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका मतलब है कि आज भी पूरे दिन रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे एक दिक्कत यह भी हुई है कि कई इलाके डूब से गए हैं।

सड़कों पर दिखा जलभराव, रेलवे स्टेशन भी प्रभावित

लगातार हुई इस तेज बारिश के कारण दिल्ली के कई निचले इलाकों में मामूली जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मुनिरका और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत शहर के कई प्रमुख रास्तों और चौराहों पर पानी जमा होने की खबरें हैं, जिससे सुबह के समय दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे शांत हवाओं के बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ यह मानसूनी सिस्टम अभी कुछ दिनों तक बरकरार रहने वाला है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को इलाकों में 10 जुलाई तक व्यापक रूप से मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का यह दौर थोड़ा लंबा खिंचेगा और 13 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पूर्वी राजस्थान में भी आज यानी 9 जुलाई को भारी मानसूनी बारिश की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में हालात काबू में

दिल्ली में लगातार बारिश के बीच राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली सरकार की सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रखा गया है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हालात का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम की टीमें मैदान में तैनात हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार वॉर फुटिंग पर काम कर रही है और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

मथुरा में थमी रफ्तार, राजस्थान के डूंगरपुर में बाढ़ जैसे हालात

बुधवार से शुरू हुआ मानसून का यह स्पेल पूरे उत्तर भारत में असर दिखा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में रातभर हुई भारी बारिश की वजह से कई इलाकों और मुख्य सड़कों पर भयंकर जलभराव हो गया है, जिससे पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है।

दूसरी ओर, राजस्थान के डूंगरपुर में हालात और भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। बुधवार रात गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हुई मूसलाधार आफत की बारिश के बाद पूरा शहर पानी-पानी हो गया। डूंगरपुर के पुराने शहर के निचले इलाकों जैसे घाटी, कानेरा पोल, मोची बाजार और भोईवाड़ा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जहां सड़कों पर 3 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और जलभराव को दूर करने के लिए पंपिंग मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'