शहर

Delhi NCR Rain: दिल्ली में बदला मौसम, झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 3-4 अप्रैल को भी दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना है।

Image

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Delhi Rain Alert: उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई इलाकों में बूंदाबादी शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के उतार-चढ़ाव भरे मौसम का अनुमान जताया है।

पूरी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

मौसम को लेकर IMD ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं और गरज-तड़क के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कभी-कभी झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि लोगों को संभावित रूप से खराब मौसम की स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। एनसीआर क्षेत्र के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। दोपहर के समय अचानक बदले इस मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जहां लोग सुबह धूप से बचने का प्रयास कर रहे थे, वहीं अब ठंडी हवाओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि, उमस (humidity) बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए उमस महसूस की जा सकती है, लेकिन बादलों का पहरा अगले 48 घंटों तक बने रहने की संभावना है।

delhi rain orange alert

दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (IMD)

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में मंगलवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को बादलों की मौजूदगी ने बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर और शाम के लिए हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के अनुसार, दोपहर में सतही हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलेगी जिसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शाम और रात में हवा की गति धीरे-धीरे घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी और यह दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी। बारिश की गतिविधि के बावजूद, दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article