Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में घना कोहरा बना चुनौती; आगे भी जारी रहेगी कड़कड़ाती ठंड, IMD का अलर्ट
- Authored by: Nilesh Dwivedi
- Updated Dec 19, 2025, 07:06 AM IST
Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 December 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम ने कठिन हालात बना दिए हैं, जहां घना कोहरा, तेज ठंड और बढ़ती वायु प्रदूषण लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली NCR का मौसम
Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 December 2025: दिल्ली एनसीआर के लोग इन दिनों मौसम की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। यहां घना कोहरा, तेज ठंड और बढ़ती हुई वायु प्रदूषण लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं और कमजोर धूप के कारण ठंड अब अपने चरम पर पहुंच रही है। राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि AQI 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे हवा लगभग जहरीली हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 दिसंबर को भी यही हाल रहेगा, जब घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता बनी रहेगी। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस अवधि में दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य सीमा के भीतर रहा। वहीं कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक, यानी 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा, जबकि कुछ जगहों पर यह सामान्य से थोड़ा अधिक या सामान्य स्तर के आसपास दर्ज किया गया।
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज 19 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और पूरे NCR क्षेत्र में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा होने की संभावना है, जिससे दृश्यता 50 से 200 मीटर तक कम हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। साथ ही, खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजधानी में आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और ठंड अपने उच्चतम स्तर पर बनी रहेगी। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन खराब वायु गुणवत्ता लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रहेगी। विभाग ने यह भी बताया कि 20, 21 और 22 दिसंबर की सुबह दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, कमजोर हवाओं के कारण प्रदूषण से तुरंत कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।