शहर

Delhi News: शराब ठेके के बाहर खूनी वारदात, बीड़ी देने से इनकार पर चाकुओं से हमला, एक युवक की मौत

दिल्ली के कन्हैया नगर में शराब के ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर हालत में है। बीड़ी देने से इनकार करने पर विवाद हुआ था।

Image

शराब ठेके के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

Photo : Times Now Digital

Delhi Murder Case: दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र में एक शराब ठेके के बाहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बीड़ी देने से इनकार करने पर शुरू हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसके बाद कुछ लोगों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बीड़ी मांगने को लेकर हुआ विवाद

यह पूरी घटना केशव पुरम थाना क्षेत्र के कन्हैया नगर इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भवानी प्रसाद के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक आसाराम उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, भवानी प्रसाद और आसाराम शराब के ठेके के पास मौजूद थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने भवानी से बीड़ी मांगी। आरोप है कि भवानी ने बीड़ी देने से मना कर दिया, जिसके बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

बीट स्टाफ ने ऑटो से पहुंचाया अस्पताल

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दोनों युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में भवानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आसाराम को भी चाकू लगे। घटना की सूचना मिलते ही कन्हैया नगर का बीट स्टाफ पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर पहुंचा। बलराम चोपड़ा और मनोज गोस्वामी ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों से मदद मांगी गई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद बीट स्टाफ ने खुद ऑटो रुकवाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने भवानी को मृत घोषित कर दिया, जबकि आसाराम का इलाज जारी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही SHO केशव पुरम, क्राइम टीम और FSL टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article