Delhi Mango Festival 2026 : गर्मियों के सीजन में आम बेहद खास बन जाता है। ऐसे में हर कोई इसका स्वाद लेना पसंद करता है। तो अगर आप भी आम के शौकीन हैं और दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहते हैं, तो अगला वीकेंड आपके लिए किसी त्योहार से कम नहीं साबित होगा। राजधानी में 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 एक बार फिर लौट रहा है। इस बार यह आयोजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने जा रहा है। यहां आपको देशभर के 400 से अधिक किस्मों के आम देखने, चखने और खरीदने को मिलेंगे। इतना ही नहीं पूरे परिवार के लिए मनोरंजन, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे। तो आइये जानते हैं यहां कैसे पहुंच सकते हैं और आपके लिए क्या-क्या इंतजाम हैं।
क्य है आम महोत्सव की टाइमिंग?
यह फेस्टिवल रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। दिल्ली हाट जनकपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के किसान और उत्पादक अपनी बेहतरीन आम किस्मों के साथ शामिल होंगे। इस बार फेस्टिवल में 400 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसी लोकप्रिय किस्मों के साथ कई दुर्लभ और क्षेत्रीय वैरायटी भी शामिल होंगी। आगंतुकों को न केवल आम चखने का मौका मिलेगा, बल्कि उनकी खेती और विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस फेस्टिवल में एंट्री पूरी तरह मुफ्त है। बच्चों और परिवारों के लिए खास किड्स ज़ोन, सेल्फी पॉइंट्स, लाइव म्यूजिक, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही आम खाने की प्रतियोगिता और क्विज जैसी गतिविधियां भी लोगों को आकर्षित करेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- दर्द की स्याही से लिखी सफलता की कहानी, बेटे के निधन के बाद खाई डॉक्टर बनने की कसम, अमेरिका से हासिल की MD की डिग्री
कब और कहां होगा आयोजन?
तारीख : 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026
समय : दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
स्थान : दिल्ली हाट, जनकपुरी, नई दिल्ली
क्या होगा खास?
मैंगो फेस्टिवल में देश के अलग-अलग राज्यों से लाए गए 400 से ज्यादा किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। यहां अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा जैसी लोकप्रिय वैरायटी के साथ कई दुर्लभ प्रजातियां भी देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा।
100 रुपये में खाएं जी भर आम
सबसे बड़ा आकर्षण सिर्फ ₹100 में अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग है। यानी एक ही टिकट में आप अपनी पसंद के कई तरह के आमों का स्वाद ले सकते हैं।
- आम का अचार
- आम की चटनी
- मैंगो स्क्वैश
- मैंगो कैंडी
- मैंगो पापड़
इसके अलावा आगंतुक सीधे किसानों से ताजे आम भी खरीद सकेंगे।
मनोरंजन के क्या इंतजाम
- आम खाने की प्रतियोगिता
- क्विज और मजेदार गेम्स
- लाइव म्यूजिक
- लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम
- बच्चों के लिए किड्स ज़ोन
- फैमिली एक्टिविटी एरिया
- सेल्फी पॉइंट
- एंट्री और टिकट
- फेस्टिवल में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है।
- अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग के लिए ₹100 का शुल्क रखा गया है।
कैसे पहुंचें आम महोत्सव?
- जनकपुरी (ईस्ट) मेट्रो स्टेशन
- जनकपुरी (वेस्ट) मेट्रो स्टेशन
दोनों स्टेशन ब्लू लाइन पर स्थित हैं और दिल्ली हाट से पैदल दूरी पर हैं।
सड़क मार्ग से कैसे जाएं
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से निजी वाहन, टैक्सी या कैब के जरिए भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। परिसर के आसपास पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।
क्यों जाएं इस बार?
अगर आप आम के असली स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, नई और दुर्लभ किस्मों से रूबरू होना चाहते हैं या परिवार के साथ एक यादगार वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो 3 से 5 जुलाई तक दिल्ली हाट, जनकपुरी में लगने वाला 35वां मैंगो फेस्टिवल आपके लिए बेहतरीन मौका है। स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन का यह संगम दिल्ली-एनसीआर के सबसे लोकप्रिय फूड फेस्टिवल्स में से एक माना जाता है।
