शहर

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर, पत्नी की हत्या कर दोस्त से मांगी मदद; ऐसे पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली के मुनिरका में 24 वर्षीय युवक को अपनी पत्नी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने दोस्त को शव ठिकाने लगाने में मदद के लिए बुलाया था, लेकिन दोस्त ने पुलिस को सूचना दे दी।

Image

मुनिरका में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

Delhi Murder Case: दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक 24 वर्षीय युवक को अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात के बाद अपने दोस्त को फोन किया और उससे शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी। दोस्त ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

कमरे में खून से लथपथ मिला शव

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को किशनगढ़ थाने में PCR कॉल मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके दोस्त ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव को छिपाने के लिए उसकी मदद मांग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुनिरका स्थित पाल डेयरी क्षेत्र में पहुंची, जहां कॉलर ने आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक की पहचान कराई। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

कनिका के शव पर मिले गंभीर चोटों के निशान

पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता दोस्त ने बताया कि 1 अगस्त की रात आरोपी ने उसे अपने घर पर बुलाया था। कमरे में पहुंचने पर उसने आरोपी की पत्नी कनिका को बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ देखा। दोस्त ने बताया कि कनिका के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर दोस्त के सामने पत्नी की हत्या करने की बात कुबूल की और शव को ठिकाने लगाने में उससे मदद मांगी।

दोस्त ने 112 पर कॉल कर पुलिस को दी सूचना

शिकायतकर्ता ने बहाना बनाकर आरोपी से अपना मोबाइल वापस लिया और ऊपर जाकर तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस आरोपी के साथ उसके घर पहुंची, जहां कनिका का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

FSL टीम ने जुटाए सबूत

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर लिया है और क्राइम टीम व फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया।

2023 में हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक से मृतका कनिका की शादी 2023 में हुई थी। वह एक हाउसवाइफ थीं।पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप... सौरव गुर्जर पर दर्ज शिकायत के बाद मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत, मजिस्ट्रेट ने भेजा 14 दिन के रिमांड पर

शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप... सौरव गुर्जर पर दर्ज शिकायत के बाद मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत, मजिस्ट्रेट ने भेजा 14 दिन के रिमांड पर

Kal Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दिखेगा असर

Kal Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दिखेगा असर

‘इनसे देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए’, मां के अपमान पर राहुल गांधी पर CM योगी का तीखा बयान, हामिद अंसारी को भी घेरा

‘इनसे देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए’, मां के अपमान पर राहुल गांधी पर CM योगी का तीखा बयान, हामिद अंसारी को भी घेरा

पुणे में भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दरबार में आस्था का सैलाब, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से साइना नेहवाल और रोहित पवार तक ने टेका माथा

पुणे में भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दरबार में आस्था का सैलाब, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से साइना नेहवाल और रोहित पवार तक ने टेका माथा

Delhi News: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, दिल्ली पुलिस ने 2.32 करोड़ रुपये की बहाली के लिए भेजे अनुरोध

Delhi News: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, दिल्ली पुलिस ने 2.32 करोड़ रुपये की बहाली के लिए भेजे अनुरोध