शहर

Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 72 घंटे सावधान...आज से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू! पढ़े IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 Jan2026: दिल्ली में आज से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाओं से ठिठुरन का एहसास भी बढ़ेगा।

Image

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज का मौसम (31 Jan2026): दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से मौसम यू-टर्न लेने वाला है। आज से राजधानी में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। अगले तीन दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं संग बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। हिमालय में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे मैदानी इलाकों में ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैष एनसीआर के शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश से होगी फरवरी की शुरुआत

दिल्ली में फरवरी माह की शुरुआत भी बारिश के साथ ही होने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। साथ ही तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रहेगा। शाम के समय बादलों की गरज और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बारिश भी सकती है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी और 1 फरवरी दोनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया। 2 फरवरी को भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जाती हुई ठंड के बीच मौसम में हुए इस बदलाव से सर्दी में और बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

दिल्ली में अधिकतम मतापमान में बढ़ोत्तरी

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान सर्द हवाएं भी बहती रहीं। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार की तुलना में 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article