शहर

Delhi Weather: कड़ाके की सर्दी में फिर भीगेगी दिल्ली, दो दिन बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 Jan 2026: दिल्ली में कल से मौसम फिर यू-टर्न लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में बारिश का सिलिसला फिर से शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Image

सांकेतिक फोटो (AI Image)

दिल्ली में आज का मौसम (30 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बारिश का दौर थमने के बाद यहां ठंड बढ़ गई है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके कारण दिन में धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं सुबह और देर रात को कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की सर्दी के बीच एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का मौसम लौटने वाला है। राजधानी में बारिश और तेज हवाओं के साथ फरवरी की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी कहीं-कहीं देखने को मिला। आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिन में सर्द हवाओं का सिलसिला भी जारी रह सकता है। साथ ही हल्की धूप भी देखने को मिल सकती है। लेकिन आसमान में छाए बादल सूरज को ढक सकते हैं। जिससे धूप और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट

राजधानी में कल यानी शनिवार से मौसम करवट बदलने वाला है। IMD के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में दिनभर ठंडा रहा मौसम

दिल्ली में गुरुवार को दिनभर ठंड का एहसास बना रहा। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी कंपकंपी बनी रही। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। जिसके कारण दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article