शहर

दिल्ली का मौसम (21 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी से मिली बड़ी राहत; आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते के तापमान का हाल

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 June 2026: दिल्ली-NCR को भयंकर गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम और दिल्ली में किस तारीख को एंट्री मारेगा मानसून।

Image

दिल्ली में आज होगी बारिश

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (21 June 2026): दिल्ली-NCR के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और उमस से अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ रहेगा। राहत की बात यह है कि इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की कोई संभावना नहीं है। बीच-बीच में हल्की बारिश, तेज धूल भरी आंधी और बादलों की आवाजाही से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

कैसा रहेगा आज दिल्ली-NCR का मौसम?

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद जताई है। आज सुबह से आसमान में बादलों का डेरा है। दोपहर और शाम के समय तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

आज राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 29 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही आसमान साफ रहने के बावजूद, ठंडी हवाओं के कारण मौसम में घुली तपिश कम महसूस होगी।

यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के एक बड़े हिस्से को भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के भीतर देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अचानक मौसम बदलने की चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और झारखंड समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून?

केरल के रास्ते भारत में समय से एंट्री करने के बाद मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 23 जून के आसपास मानसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों में पहुंचने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। दिल्ली-NCR की बात करें तो 25-26 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बनने की उम्मीद है। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा और जुलाई के शुरुआती दिनों में दिल्ली पहुंचेगा। हालांकि, 29 और 30 जून को दिल्ली-NCR में भारी गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जो राजधानी में मानसून के आधिकारिक आगमन का मजबूत संकेत होगा। यदि आप किसी खास काम से बाहर जा रहे हैं, तो दोपहर में तेज धूप से बचें और शाम को धूल भरी आंधी या अचानक होने वाली बारिश के लिए पहले से तैयार रहें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें