शहर

दिल्ली का मौसम (19 Feb 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश और सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 Feb 2026: दिल्ली में बुधवार को सफदरजंग, पालम समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही तेज सर्द हवाएं भी चलीं। जिस कारण एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

Image

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (19 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से लगातार तेज धूप निकल रही थी। जिसके कारण मौसम काफी गर्म हो गया था। लेकिन बुधवार को बारिश के बाद मौसम एक बार फिर बदल गया है। बारिश और सर्द हवाओं के कारण राजधानी क्षेत्र में सर्दी का एहसास बढ़ गया है। बुधवार को दिनभर रुक-रुक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं। जिसके कारण दिन में भी कंपकंपी महसूस हुई।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा। दिन में धूप भी खिली रह सकती है, जिससे सर्दी से राहत महसूस होगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले में राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड का एहसास भी धीरे-धीरे कम होता जाएगा। फिलहाल राजधानी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। इस अवधि में दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 फरवरी तक 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। जिसके बाद इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलने लगेगी। जिससे गर्मी का एहसास भी बढ़ सकता है। 23 और 24 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की हवाएं भी चलती रहेंगी।

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 0.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पालम में 2.1 मिमी, लोदी रोड में 0.7 मिमी और आयानगर में 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पालम में अधिकतम पारा 20.3 डिग्री, लोदी रोड में 20.6 डिग्री, रिज में 20.2 डिग्री और आयानगर में 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से 4.8 डिग्री अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!