दिल्ली में आज का मौसम (18 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। राजधानी में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिससे तेज गर्मी नहीं पड़ रही है। लेकिन उमस भरा मौसम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा मौसम रहने वाला है।
आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। दिनभर 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रात तक हवाओं की स्पीड बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक होने के आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में 19 और 20 मार्च को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिन में हवाओं की रफ्तार बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। बारिश का सिलसिला दिनभर रुक-रुक कर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं शाम के समय 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव
बारिश के कारण राजधानी में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और 20 मार्च को 28 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। 21 मार्च से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा। इसके साथ ही तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
