शहर

दिल्ली का मौसम (16 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, तापमान में भी गिरावट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश के बाद गर्मी से बड़ी राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में बारिश होगी या नहीं।

Image

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (16 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बारिश से मौसम बदल गया है। राजधानी में सुबह के समय कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं चिराग दिल्ली, रफी मार्ग जैसे कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। साथ ही लोगों को गर्मी से भी बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। दिल्ली में आज भी बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलहाल बारिश थम गई है। लेकिन दो दिन बाद फिर से बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। फिलहाल आज राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस कारण सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल भी नजर आ सकता है। आज दिल्ली में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में आज तेज हवाओं संग बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कब होगी बारिश

IMD के अनुसार दो दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यह 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। 17 मार्च को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 18 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि हवा की स्पीड कभी-कभी बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। इस अवधि में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दिन में हवाएं भी चल सकती हैं। 21 मार्च को हवा की स्पीड कुछ कम हो जाएगी। 19 से 21 मार्च के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं 19 मार्च को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और 20 व 21 मार्च को 15 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article