शहर

दिल्ली का मौसम (15 Jan 2026) Delhi Weather Today: शीतलहर की गिरफ्त में दिल्ली, सुबह-शाम गलन वाली ठंड का कहर; पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर के लोग तेज ठंड, शीतलहर और प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें:

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (15 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। शहर के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। सुबह-शाम गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण सर्दी से काफी राहत महसूस हो रही है। लेकिन दिन ढलने के साथ ही बर्फीली हवाएं फिर से लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर रही हैं। इस बीच प्रदूषण का प्रकोप भी लगातार जारी है। दिल्ली में एक्यूआई खराब से बेहद खराब के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं सुबह औ रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले चार दिनों में राजधानी में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे सुबह और रात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में कहां-कितना रहा तापमान

दिल्ली के इलाकेन्यूनतम तापमान
सफदरजंग3.8 डिग्री सेल्सियस
पालम4.4 डिग्री सेल्सियस
लोधी रोड3.6 डिग्री सेल्सियस
रिज4.6 डिग्री सेल्सियस
आया नगर4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम

दिल्ली में बुधवार को भी सुबह कड़ाके की ठंड महसूस हुई। सुबह के समय कहीं हल्का तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया और दिन में अच्छी धूप निकल आई। लोग अपने घर की छतों व पार्कों पर धूप सेंकते हुए भी नजर आए। IMD के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं पालम में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article