शहर

दिल्ली का मौसम (13 March 2026) Delhi Weather Today: मार्च में गर्मी से तप रही दिल्ली, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम; जानें कब होगी बारिश?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है और दिन का तापमान भी 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में 48 घंटे बाद मौसम में बड़ा बदलाव होगा। इस दौरान बारिश के आसार हैं।

Image

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (13 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। दिनभर से चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि 48 घंटों के बाद राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। जिससे तापमान में भी हल्की कमी देखने को मिल सकती है, साथ ही गर्मी से भी मामूली राहत की उम्मीद है। 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके कारण दिन में बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 14 मार्च को भी राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिन में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी भी आने की संभावना है।

दिल्ली में दो दिन बाद बारिश

IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 15 मार्च को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना भी है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार जताए जा रहे हैं। वहीं तापमान की बात करें तो बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 16 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन अभी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है।

दिल्ली में कितना है तापमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार बना हुआ है। गुरुवार को यह 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पालम में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, लोधी रोड में 16.1 डिग्री, आयानगर में 35.9 डिग्री और रिज में 36.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इन सभी जगहों पर तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!