शहर

Delhi Weather: दिल्ली में 24 घंटे बाद आएगा आंधी-तूफान! गर्मी के बाद फिर से बारिश की वापसी; पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 May 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है। साफ मौसम के बाद दिल्ली में फिर से अगले दो दिनों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (02 May 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उलटफेर जारी है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया था। वहीं शुक्रवार को तेज धूप निकलने के बाद एक बार फिर चुभती गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आज भी गर्मी का कहर जारी रहने की संभावना है। हालांकि 24 घंटे बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 3 मई से राजधानी में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में 2 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने वाला है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे धूप पर कोई खास प्रभाव पड़ने के आसार नहीं है। आज दिनभर तेज धूप खिली रहने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने 24 घंटे बाद दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका है। 3 और 4 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के मई को भी बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन फिलहाल इस दिन कोई अलर्ट नहीं है बारिश से तापमान में 2-3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। लेकिन बारिश का मौसम थमने के बाद फिर से तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। जिससे तेज गर्मी फिर लोगों को परेशान करेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article