शहर

Delhi Fire: दिल्ली में बड़ा हादसा टला, जाफराबाद के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पहली मंजिल से कूदे लोग

दिल्ली के जाफराबाद में मंगलावर रात उधम रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने पहली मंजिल से कूदकर जान बचाई।

Image

दिल्ली के जाफराबाद में रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग

Photo : Times Now Digital

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं से जान बचाने के लिए रेस्टोरेंट में मौजूद कुछ लोगों के पहली मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

वीडियो में बिल्डिंग से कूदते दिखे लोग

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को रात करीब 10:34 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मौजपुर स्थित मुख्य जाफराबाद रोड पर दुकान नंबर 169 में बने उधम रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी हुई थी। घटना के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच भारी अफरा-तफरी मच गई। आग से बचने के लिए कुछ लोगों ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगाते हुए भी नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बिल्डिंग के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आ रही है और पहली मंजिल पर कुछ लोग नीचे कूदते हुए भी दिख रहे हैं।

कर्मचारियों ने बुझाई आग

पुलिस ने बताया कि आग की सूचना पर घटनास्थल पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंची। लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहले ही आग को पूरी तरह बुझा दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

आग रेस्टोरेंट की रसोई में लगी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article