LIVE
Severe Heat Wave Updates: मुंबई में 9 से 11 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, एनसीआर में दो दिन तक गर्मी से राहत
Severe Heat Wave Updates: मुंबई में 9 से 11 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, एनसीआर में दो दिन तक गर्मी से राहत
JUN 07, 2024 20:45 IST
दिल्ली में देर शाम धूल भरी आंधी
मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार देर शाम धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। वहीं, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JUN 07, 2024 15:37 IST
राजस्थान में अगले चार दिनों तक हीटवेव से राहत
राजस्थान में मौसम में बदलाव दिखने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि अगले चार दिनों तक हीटवेव से राहत मिलेगी।
JUN 07, 2024 12:33 IST
यूपी के इन 21 जिलों में बारिश की संभावना
यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, झांसी, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, एटा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
JUN 07, 2024 11:48 IST
यूपी के 17 शहरों में लू का अलर्ट
कानपुर देहार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, औरैया, प्रयागराज, फतेहपुर, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, आगरा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर और महोबा में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 07, 2024 10:31 IST
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं लू
यूपी में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं भीषण गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी किया गया है। कई ऐसे जिले हैं, जहां दोपहर में लू और शाम तक में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
UP Weather Today: यूपी में कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें उत्तर प्रदेश में मानसून कब देगा दस्तक
UP Weather Today: यूपी में कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें उत्तर प्रदेश में मानसून कब देगा दस्तक
JUN 07, 2024 09:41 IST
मुंबई में 9 से 11 तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 11 जून को बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने 9 से 11 जून तक शहर में भारी बारिश होने की पुष्टि की है। मुंबई सहित ठाणे में भी भारी बारिश की संभावना है।
JUN 07, 2024 09:23 IST
एमपी में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान से अनुसार, एमपी के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। यहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर के समय में भीषण गर्मी और शाम के समय बारिश होने की संभावना जताई गई है।
JUN 07, 2024 08:37 IST
मुंबई में सात दिन तक झमाझम बारिश
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे 1 सप्ताह तक शहर में बारिश होने का अनुमान लगाया है। बता दें कि मुंबई में मानसून की शुरुआत होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।
JUN 07, 2024 07:47 IST
JUN 07, 2024 07:14 IST
गुजरात में कब मिलेगी लोगों को गर्मी के राहत
गुजरात के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं इस बीच वह बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 9 जून तक आंधी और तूफान के आने की संभावना है।
JUN 07, 2024 07:01 IST
महाराष्ट्र में मॉनसून की दस्तक
महाराष्ट्र में गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच गया, जिससे भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझने वाले हिस्सों को मॉनसून आने से खास राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर तक पहुंच गया है और 9 से 10 जून के बीच मुंबई पहुंच सकता है।
JUN 07, 2024 06:11 IST
एनसीआर में दो दिन तक गर्मी से राहत
एनसीआर में दो दिनों के लिए भीषण गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। लेकिन 10 जून को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पडे़गा और तापमान भी 45 डिग्री पार जा सकता है।
JUN 07, 2024 10:28 IST
राजस्थान में इस दिन आंधी-बारिश की संभावना
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 7 से 9 जून के दौरान गरज के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 7 से 8 जून को दोपहर के बाद तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, मिली गर्मी से राहत, आज आंधी-बारिश के आसार
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, मिली गर्मी से राहत, आज आंधी-बारिश के आसार
JUN 07, 2024 06:11 IST
JUN 07, 2024 06:10 IST
JUN 07, 2024 06:10 IST
दिल्ली में गुरुवार को हुई आंधी-बारिश
दिल्ली में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर रात कई इलाकों में आंधी और बारिश भी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। गुरुवार को तापमान में भी गिरावट हुई। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से घटकर 41.2 डिग्री पर आ गया।
