शहर

बारिश में नहीं गुल होगी बिजली! आपात स्थिति और हादसों से निपटने के लिए BSES ने बनाए 'वॉर रूम

दिल्ली में मानसून के दौरान निर्बाध बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए BSES ने वॉर रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की हैं। कंपनी ने ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी शुरू की है। उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की गई।

Image

दिल्ली में मानसून को लेकर BSES अलर्ट, बनाए वॉर रूम और QRT (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: दिल्ली में मानसून एक्टिव होने के साथ ही बिजली कंपनियों ने भी अपनी कमर कस ली है। दिल्ली के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी BSES ने मंगलवार को अपने 'मानसून प्लान' को लागू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि भारी बारिश और जलभराव के दौरान भी दिल्लीवालों को बिना किसी रुकावट के बिजली सप्लाई मिलती रहे और कोई हादसा न हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कंपनी ने वॉर रूम (War Rooms) और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) बनाई हैं, ताकि बारिश, जलभराव या बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) और BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) ने कहा कि उनकी मानसून एक्शन प्लान के तहत दिल्ली के 54 लाख से अधिक उपभोक्ताओं और 2.25 करोड़ से ज्यादा निवासियों को सुरक्षित और लगातार बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

निचले इलाकों में किए गए विशेष इंतजाम

बारिश के दौरान बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • निचले इलाकों में ट्रांसफॉर्मर की ऊंचाई बढ़ाई गई है।
  • ट्रांसफॉर्मर और स्विचगियर में पानी जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है।
  • ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर मजबूत फेंसिंग की गई है।
  • जलभराव वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
  • वॉर रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) 24 घंटे सक्रिय रहेंगी।

सुरक्षा के लिए कट सकती है बिजली

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी इलाके में बहुत ज्यादा जलभराव हो जाता है, तो लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर वहां की बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए काटी जा सकती है।

लोगों के लिए जारी की गई सेफ्टी एडवाइजरी

बीएसईएस ने लोगों से मानसून के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। कंपनी ने नागरिकों को सलाह दी है कि बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मर और सब-स्टेशन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जलभराव वाले इलाकों में बिजली के उपकरणों के पास न जाएं। घर की बिजली वायरिंग की समय-समय पर जांच जरूर कराएं। इसके अलावा घर में पानी भरने या लीकेज होने पर मुख्य बिजली सप्लाई बंद कर दें।

बिजली चोरी और लापरवाही पर चेतावनी

बीएसईएस ने चेतावनी दी कि बारिश के दौरान कटिया (हुकिंग) डालकर बिजली चोरी करना बेहद खतरनाक हो सकता है। तेज हवा या बारिश में अवैध तार गिरने से गंभीर हादसे होने की संभावना है। इसके अलावा सड़क खुदाई या केबल बिछाने के दौरान बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचाने से भी बचने की अपील की गई है।

शिकायत तुरंत दर्ज कराएं

BSES ने लोगों से अपील की कि अगर कहीं बिजली का तार टूट जाए, खंभा क्षतिग्रस्त हो जाए या कोई अन्य बिजली संबंधी खतरा दिखाई दे, तो वे तुरंत BSES के कॉल सेंटर, व्हाट्सएप सेवा या मोबाइल ऐप के जरिए इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'