पुरानी सड़क को वन जैसा बनाने का प्रस्ताव
सोमवार को एफआरआई में सुप्रीम कोर्ट की ओवरसाइट कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें कमेटी के सदस्यों के अलावा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारी, यूपी और उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारी भी शामिल थी। जिसमें पुरानी सड़क को वन क्षेत्र में बदलने को लेकर सदस्यों की ओर से विचार सामने आया। जिसे सभी लोगों ने अपना मत देकर सर्वसम्मति से पास कर दिया। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।
वन जैसी दिखेगी पुरानी सड़क
पुरानी सड़क पर ईको रेस्टोरेशन के तहत कार्य होगा। इसे वन की शक्ल जैसा बनाया जाएगा, इसके लिए रोड पर हरियाली बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके लिए चाल-खाल, गड्ढे, कैचमैंट डैम आदि चीजें बनाई जाएंगी। जिसपर वन्यजीव स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगे। इस कार्य के लिए 36 करोड़ 52 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है। इस सड़क को वन जैसा बनानी की जिम्मेदारी एनएचएआई ने डीएफओ देहरादून और सहारनपुर को सौंपी गई है।
