शहर

Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का कहर, अगले 48 घंटे बेहद अहम, IMD ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान “मोंथा” अब भयंकर रूप ले चुका है। IMD ने आंध्र, ओडिशा, बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवा और समुद्र में उफान का खतरा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Image

चक्रवात मोंथा ने लिया भयंकर रूप

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” अब भयंकर चक्रवात का रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इस तूफान की आज रात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और काकीनाडा के बीच तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तटीय इलाकों में भारी बारिश, समुद्र में उफान और तेज हवाओं का दौर रहेगा। IMD ने आंध्र, ओडिशा, बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवा और समुद्र में उफान का खतरा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

इन राज्यों में असर रहेगा

आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी (यानम):बहुत तेज बारिश और 100 किमी प्रतिघंटा तक की हवाएं चलने की संभावना।समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी, कई जगहों पर बाढ़ और पेड़ गिरने का खतरा।

ओडिशा: 28 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश।तटीय जिलों में 70 किमी प्रतिघंटा तक की हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल: 28-29 अक्टूबर को तटीय इलाकों में तेज हवा और मूसलाधार बारिश।

तेलंगाना और छत्तीसगढ़: 28 से 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी।दक्षिण छत्तीसगढ़ में 20 सेमी तक वर्षा संभव।

बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 29 से 31 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना।

केरल, कोंकण, गोवा और गुजरात के तटीय इलाके: 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और हवाओं का असर रहेगा।

समुद्र और हवा की स्थिति

  • बंगाल की खाड़ी में हवाओं की रफ्तार 100-110 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी।
  • आंध्र तट पर 80-90 किमी प्रतिघंटा और ओडिशा-बंगाल तट पर 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
  • समुद्र में ऊंची लहरें और उफान “स्टॉर्म सर्ज” से 1 मीटर तक पानी का उठाव संभव है।
  • तटीय इलाकों के निचले हिस्सों में समुद्र का पानी अंदर तक घुस सकता है, खासकर आंध्र प्रदेश और यानम में।

संभावित नुकसान

  • झोंकों से छप्पर और टिन की छतें उड़ सकती हैं।
  • पेड़ और बिजली के खंभे गिर सकते हैं।
  • केले, पपीते और धान जैसी फसलों को नुकसान की आशंका।
  • निचले इलाकों में पानी भरना और सड़कों पर जाम की स्थिति।
  • बिजली और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो सकता है।

IMD का अनुमानित ट्रैक

28 अक्टूबर सुबह 90–110 Severe Cyclonic Storm

28 अक्टूबर शाम 95–105 Severe Cyclonic Storm

29 अक्टूबर सुबह 70–80 Cyclonic Storm

30 अक्टूबर 25–45 Low Pressure (कमजोर होगा)

मौसम विभाग की चेतावनी और अपील

मौसमी गतिविधियों और Cyclone Montha को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों समुद्र से किनारे जाने से मना किया गया है। साथ ही बिजली चमकते समय इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद रखने के साथ पेड़ या खंभों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा पानी भरे रास्तों व पुलों से वाहन चलाने के लिए मना किया गया है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम है और प्रशासन ने राहत दल को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। चक्रवात “मोंथा” के असर से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, और अफवाहों से बचें।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article