शहर

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर मांगे जा रहे पैसे; विश्‍व हिंदू परिषद ने लोगों को किया सचेत

Ayodhya News: विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

Image

विश्व हिंदू परिषद ने लोगों से दान के नाम पर साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा

Photo : Times Now Digital

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर पैसा ठगने का प्रयास कर रहे हैं। विश्‍व हिंदू परिषद (विहिप) ने ऐसे लोगों से लोगों को सचेत करते हुए सरकार और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। विहिप ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी के पास शिकायत भी भेजी है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने लोगों को इस ठगी से सचेत करते हुए एक्स पर एक फर्जी आईडी और क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा, " सावधान..!! श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।"

बंसल ने अपने इसी पोस्ट में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर, उत्तर प्रदेश के डीजीपी और उत्तर प्रदेश पुलिस की आईडी को टैग कर ऐसे लोगों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके साथ ही विहिप नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर के लिए धन एकत्र करने के लिए किसी को भी अधिकृत नहीं किया है। बंसल ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को गिरीश भारद्वाज द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र को शेयर करते हुए अपने दूसरे पोस्ट में कहा, "हमने आस्था के मामले में तत्काल कदम उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी को औपचारिक शिकायत भेज दी है।"

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article