शहर

Corona Virus: गुजरात में नहीं थम रहा कोरोना, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1200 पार

Corona Virus: गुजरात में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड-19 के 1200 से आधिक मरीजों का इलाज जारी है। सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Image

कोरोना मामले

Photo : PTI

अहमदाबाद : गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामले 1200 पार कर जाने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को कहा कि वायरस का मौजूदा स्वरूप पहले की तुलना में कम गंभीर है लेकिन फिर भी सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर खुद को पृथक करने की जरूरत है। पटेल ने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग केंद्र सरकार के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी कर रहा है। मंत्री ने कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण के उभरने के बाद से, यह चौथा अवसर है, जब कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। हम लगातार केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में हैं। इन नए मामलों के लिए जिम्मेदार स्वरूप ओमीक्रॉन परिवार का है, जो कम गंभीर है। पटेल ने कहा कि हालांकि यह स्वरूप बहुत हानिकारक नहीं है, लेकिन लोगों को एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि हर गुजरते दिन के साथ मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

कोरोना के लक्षण

उन्होंने कहा कि ‘जो लोग सर्दी, खांसी या गले में दर्द से पीड़ित हैं, उन्हें खुद को पृथक कर लेना चाहिए और लक्षण के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और सह-रुग्णता वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। पटेल के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल एवं स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, जैसे कि बिस्तर, दवाएं और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति उपलब्ध है। एक सरकारी बयान के अनुसार, गुजरात में वर्तमान में कोविड के 1,227 मरीज उपचाराधीन हैं, इनमें बुधवार को सामने आये 223 मामले भी शामिल हैं।

इसमें से 23 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 1,204 मरीजों को ‘ओपीडी-आधारित उपचार’ दिया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि अब तक अहमदाबाद में 18 वर्षीय युवती की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें