शहर

नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, धोखाधड़ी के मामले में 3 साल की हुई है सजा

मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। राजेंद्र भारती को एक मामले में तीन साल की सजा हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने बीजेपी के दिग्गज नरोत्तम मिश्रा को हराया था।

Image

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द (फोटो- Rajendrabhartiinc)

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार रात इस मामले पर विचार-विमर्श के बाद दतिया सीट से उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।

क्यों गई राजेंद्र भारती की सदस्यता?

अधिसूचना में दिल्ली की एक अदालत द्वारा उन्हें तीन साल की सजा सुनाए जाने का हवाला देते हुए सीट को रिक्त घोषित किया गया है। यह आदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने दो अप्रैल की रात जारी किया, जिसे शुक्रवार सुबह सार्वजनिक किया गया। राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था।

राजेंद्र भारती के खिलाफ कोर्ट का फैसला

दिल्ली की अदालत ने गुरुवार को भारती और बैंक के एक पूर्व कर्मचारी को 1998 से 2011 के बीच बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर कर अवैध रूप से ब्याज प्राप्त करने के मामले में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी। विशेष न्यायाधीश Dig Vinay Singh ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने दोनों को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और जाली दस्तावेजों का उपयोग करने जैसे गंभीर आरोपों में दोषी पाया। यह मामला मूल रूप से दतिया का था, जिसे निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली स्थानांतरित कर दिया था। अदालत ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि भारती द्वारा लगाया गया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप केवल अनुमान था और इसे साबित नहीं किया जा सका।

राजेंद्र भारती ने खिलाफ क्या था मामला?

अभियोजन के अनुसार, यह मामला 1998 में दतिया स्थित जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में उनकी मां सावित्री देवी द्वारा कराई गई 10 लाख रुपये की सावधि जमा (एफडी) से जुड़ा है। आरोप है कि रिकॉर्ड में हेरफेर कर एफडी की अवधि बढ़ाई गई और 2011 तक अधिक ब्याज निकाला गया, जिससे करीब 18.5 लाख रुपये का अवैध लाभ हासिल किया गया। अदालत ने माना कि उस समय बैंक के अध्यक्ष रहे भारती ने अपने पद का दुरुपयोग कर कर्मचारियों पर दबाव बनाया और भुगतान संभव कराया। मामले में सावित्री देवी के खिलाफ कार्रवाई उनके 2019 में निधन के बाद समाप्त कर दी गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'