शहर

Commonwealth Games सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव को CM विष्णु देव साय ने किया सम्मानित, 30 लाख और प्रमोशन भी मिला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। CM ने उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी और आउट ऑफ टर्न DSP प्रमोशन की भी घोषणा की।

Image

सीएम विष्णु देव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव को किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की भारोत्तोलक (Weightlifter) ज्ञानेश्वरी यादव को Commonwealth Games 2026 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान CM साय ने उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही आउट ऑफ टर्न DSP पद पर प्रमोशन देने की भी घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन हुआ है।

CM विष्णु देव साय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्ञानेश्वरी ने संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता राज्य की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर ट्रेनिंग और हरसंभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को ऐसा मंच और संसाधन उपलब्ध कराना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में देश का तिरंगा लहरा सकें। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी के सम्मान को छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प का सम्मान बताया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article