शहर

UP Monsoon Barish:पी में बारिश से तबाही पर CM योगी एक्शन में, अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश

UP Monsoon Barish:यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने को कहा गया है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और उससे हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।

24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बारिश, आकाशीय बिजली और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि, पशुहानि और संपत्ति के नुकसान का त्वरित आकलन किया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रभावित परिवारों से संवाद बनाए रखें

सीएम योगी ने अधिकारियों से निर्देश दिया है कि वे राहत कार्यों की सिर्फ निगरानी ही न करें, बल्कि प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उन्हें हरसंभव सरकारी मदद उपलब्ध कराएं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान वे बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने विशेष रूप से आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के समय सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही बारिश के दौरान नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान या प्रवेश करने से बचने को भी कहा है।

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले प्रमुख जिले:

आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बागपत, बांदा, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर और हापुड़।

प्रतापगढ़ हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान मकान गिरने से हुई जनहानि पर भी गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article