शहर

Lucknow News: बिल गिरने के बाद महिलाओं के गुस्से को आवाज देगी CM Yogi Adityanath की जन आक्रोश पदयात्रा

भाजपा बड़ी उम्मीद से महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी, लेकिन विपक्षी एकता से यह बिल पास नहीं हो पाया। अब भाजपा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल रही है। आज लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे।

Image

महिला आरक्षण बिल गिरने पर लखनऊ में जन आक्रोश महिला पदयात्रा

Lucknow News: हाल ही में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। इस दौरान भाजपा और NDA के तमाम साथियों की तरफ से महिला आरक्षण बिल पास करने के लिए भरसक कोशिश की गई। लेकिन विपक्ष ने लामबंध होकर इसके खिलाफ वोटिंग की और सरकार को संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो तिहाई मत नहीं मिले। बिल गिरने के बाद से ही भाजपा और सरकार लगातार विपक्ष पर हमलावर है। शहर-शहर जन आक्रोश महिला पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसी ही एक पद यात्रा आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निकाली जा रही है।

संविधान के 131वें संशोधन बिल के लोकसभा से पास न होने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज लखनऊ में जन आक्रोश महिला पद यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने निवास से उत्तर प्रदेश विधान सभा तक यह पद यात्रा निकाल रहे हैं। यह पद यात्रा निकाली जा रही है, ताकि लोगों को बताया जा सके कि सरकार ने महिला बिल पास करने के लिए जमकर मेहनत की। लेकिन विपक्ष ने इकट्ठा होकर महिलाओं को उनका हक नहीं मिलने दिया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक क्या बोले?

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने आक्रोश का प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रही हैं। जिस प्रकार से विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोका है, यह बहुत दुखद है और इसको लेकर महिलाओं में बहुत आक्रोश है। आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस इसका खामियाजा जरूर भुगतेंगी।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद में इस बिल पर अपने संबोधन के दौरान कहा था कि यह आरक्षण महिलाओं का अधिकार है। हम ये न सोचें कि इस बिल के जरिए हम उन्हें कुछ दे रहे हैं, बल्कि हमने उनके अधिकार को दशकों से दबाए रखा था, जिसे अब लौटाने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने कहा था कि जो महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे जनता सबक सिखाएगी। आने वाले चुनावों में महिलाएं उनसे पूछेंगी कि हमारे अधिकार मिलने की बात हुई तो आपने साथ क्यों नहीं दिया।

मंत्री अनिल कुमार ने भी विपक्ष को लताड़ा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और RLD नेता अनिल कुमार ने लोकसभा में संविधान संशोधन बिल पास नहीं होने पर कहा आज लखनऊ में कहा, 'आज जो जन आक्रोश यात्रा आयोजित की गई है, यह हमारे देश की आधी आबादी द्वारा यह आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है... जिस तरह से INDI गठबंधन ने लोकसभा में बिल का विरोध करने का काम किया, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री चाहते थे कि नारी शक्ति को लोकसभा और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिले...आज पूरे देश की नारी शक्ति आक्रोशित है और विरोध कर रही है...हम महिलाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं...'

लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने कहा, 'सदियों से महिलाएं अपना हिस्सा मांग रही हैं और अगर प्रधानमंत्री ने हमें हमारा हिस्सा दिया तो उसमें भी विपक्ष विरोध कर रहा है... देश में जिम्मेदारी सत्तापक्ष और विपक्ष की भी होती है और देश के हित के लिए दोनों को आगे बढ़ना चाहिए... विपक्ष की मंशा गलत है...'

राज्य सरकार में मंत्री रजनी तिवारी ने कहा, 'यह महिलाओं का आक्रोश है... कांग्रेस, समाजवादी पार्टी को महिलाएं अच्छी तरह से समझ चुकी हैं... इन पार्टियों को लेकर महिलाओं में बहुत आक्रोश है...'

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article