शहर

CM मान ने लिया प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन की तैयारियों का जायजा, बोले- 5.20 लाख युवाओं के लिए पैदा होंगे रोजगार के अवसर

सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन पंजाब को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को अब तक करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

Image

सीएम भगवंत मान ने लिया प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन की तैयारियों का जायजा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्हें इसे निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाला प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन राज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से व्यापक निवेश आएगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन पंजाब को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को अब तक करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

13 से 15 मार्च तक होगा सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 मार्च 2026 के दौरान मोहाली में होने वाला यह सम्मेलन ‘पंजाब मीन्स बिजनेस पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ (पंजाब मतलब कारोबार-नीति से अमल) की थीम पर आधारित होगा। सम्मेलन में उद्घाटन और समापन सत्रों के साथ-साथ कंट्री सेशन, प्लेनरी सेशन और विभिन्न सेक्टरल सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित कर निवेशकों को आमंत्रित किया जा चुका है।

भगवंत मान कही यह बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए औद्योगिकीकरण ही एकमात्र प्रभावी रास्ता है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में किए गए सुधारों, सरप्लस बिजली की उपलब्धता और निवेश-अनुकूल माहौल के कारण पंजाब निवेशकों की प्राथमिक पसंद बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील और सनातन टेक्सटाइल जैसी प्रमुख कंपनियों ने भी पंजाब में निवेश में रुचि दिखाई है। राज्य सरकार ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें सेल डीड रजिस्ट्रेशन के लिए ग्रीन स्टैंप पेपर की व्यवस्था भी शामिल है।

देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मेगा इवेंट में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के दौरान उद्योग से जुड़ी प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उभरती तकनीकों और नई औद्योगिक रणनीतियों पर विशेष फोकस रहेगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मेलन का लोगो भी जारी किया। इस अवसर पर उद्योग एवं व्यापार मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article