शहर

कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में फटा बादल, वीडियो में दिखी भारी तबाही; पानी के वेग में बहे 4 पुल

Himachal Cloudbrust: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी बढोगी गांव की ऊंची पहाड़ी में बादल फट गया। फ्लैश फ्लड से गांव में कई वाहनों सड़क और लोगों की जमीन बाग बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Image

कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में फटा बादल

Himachal Cloudbrust: प्रदेश में मानसूनी आफत ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। भारी बारिश से तबाही का आलम है। इसी बीच उत्तराखंड की धराली के बाद कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी बढोगी गांव की ऊंची पहाड़ी में भी बादल फट गया। फ्लैश फ्लड से गांव में कई वाहनों सड़क और लोगों की जमीन बाग बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पानी की भीषण वेग में चार पुलों के बहने की खबर है। खेतों पर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा और सड़क टूट गई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article