शहर

Sultanpur News: एग्जाम स्ट्रेस ने ली जान! बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में 12वीं की परीक्षा से एक पहले एक 17 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से परीक्षा के तनाव में थी। मंगलवार रात को छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सु्ल्तानपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां परीक्षा के दबाव ने एक छात्रा की जिंदगी ले ली। हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने कथित तौर पर परीक्षा के तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। यह घटना 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुई। इस घटना ने छात्रा के पूरे परिवार को को सदमे में डाल दिया है।

कई दिनों से परीक्षा के तनाव में थी छात्रा

जानकारी के अनुसार बुधवार से छात्रा की 12वीं की परिक्षाएं शुरू होने वाली थीं। जिससे एक दिन पहले छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान जग नारायण यादव की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सेन के रूप में हुई है। वह अयोध्या जिला स्थित गायत्री विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से परीक्षा को लेकर तनाव में थी। मंगलवार रात लक्ष्मी पढ़ाई करने की बात कहकर अपने कमरे में गई थी। जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा। जहां अंदर उन्हें लक्ष्मी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी (बल्दीराय) आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। जिसके अनुसार पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। यह घटना एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और परीक्षा के तनाव जैसे गंभीर मुद्दे पर सवाल खड़े करती है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article